दादा-दादी की सीख भरी कहानियाँ

दादा-दादी की सीख भरी कहानियाँ
दिनांक 24.03.26 को जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल में कक्षा 1 एवं 2 के विद्यार्थियों के लिए एक विशेष स्टोरी टाइम एक्टिविटी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर माननीय श्री यादुवीर सिंह (दादा जी) एवं श्रीमती शोभिता सिन्हा (दादी जी) ने बच्चों को रोचक और प्रेरणादायक कहानियाँ सुनाईं।
उनकी कहानियों ने न केवल बच्चों का मनोरंजन किया, बल्कि उनमें नैतिक मूल्यों, संस्कारों और जीवन की सीख को भी सहज रूप से समाहित किया। विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह और आनंद के साथ इस सत्र में भाग लिया।
यह गतिविधि बच्चों को पारिवारिक मूल्यों से जोड़ने और कहानी के माध्यम से सीखने की एक सुंदर पहल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GD Goenka New Session
Admission 2025-2026
Admission Enquiry
Latest Insights